हमीरपुर/रामपुर बुशहर
विशेष रिपोर्ट: सुरेंद्र राणा
हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर से लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर बुशहर तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐसा राजनीतिक चक्रव्यूह रचा कि कांग्रेस चारों खाने चित हो गई।
कभी कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ माने जाने वाले रामपुर बुशहर नगर परिषद में सत्ता का पूरा समीकरण ही बदल गया है। कांग्रेस को एक ज़ोरदार झटका देते हुए भाजपा ने नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही महत्वपूर्ण पदों पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस बड़ी जीत के बाद पूरे क्षेत्र में पहली बार पूर्ण रूप से भगवा रंग का दबदबा कायम हो गया है।
करण शर्मा बने अध्यक्ष, रोहित नेगी ने संभाली उपाध्यक्ष की कमान
रामपुर बुशहर नगर परिषद के चुनाव में भाजपा समर्थित करण शर्मा को अध्यक्ष और रोहित नेगी को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। करण शर्मा हाल ही में कांग्रेस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।
उनके भाजपा में शामिल होने के वक्त चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा और रामपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी भी विशेष रूप से मौजूद थे। उनके पार्टी में आते ही नगर परिषद के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए।
बदला सीटों का गणित: नगर परिषद में अल्पमत में आई कांग्रेस
पहले नगर परिषद में भाजपा के 5 और कांग्रेस के 4 पार्षद थे, जिससे मुकाबला काफी कड़ा था। लेकिन जैसे ही करण शर्मा भाजपा में शामिल हुए, भाजपा को नगर परिषद में स्पष्ट और मजबूत बढ़त मिल गई। इसी का सीधा असर आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों में साफ दिखाई दिया, जहां भाजपा ने दोनों ही प्रमुख पदों को जीतकर नगर परिषद की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में ले ली।
बृजलाल के आने का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि भाजपा ने दे दिया तगड़ा झटका!
राजनीतिक गलियारों में इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है कि महज दो-तीन दिन पहले ही रामपुर से दो बार भाजपा के प्रत्याशी रहे बृजलाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उस समय कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) से लेकर सचिवालय तक कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भारी जश्न मनाया था। खुद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस दौरान मौजूद थे और बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे।
लेकिन कांग्रेस का यह जश्न अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि भाजपा ने रामपुर नगर परिषद में ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक की कि कांग्रेस को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जश्न के तुरंत बाद मिले इस करारे झटके ने सुक्खू सरकार और संगठन को हिला कर रख दिया है। अब जनता के बीच यह बड़ा सवाल उठने लगा है कि क्या रामपुर में कांग्रेस और राजपरिवार का janaadhar अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है? आखिर मंत्री विक्रमादित्य सिंह के उन बड़े दावों का क्या हुआ?
*माँ भीमाकाली के आशीर्वाद से रामपुर में स्थापित होंगे विकास और सुशासन के नए आयाम*
इस ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित नेतृत्व और भाजपा नेताओं ने क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माँ भीमाकाली के चरणों में शीश नवाया। पार्टी नेताओं ने अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि माँ भीमाकाली के पावन आशीर्वाद और उनके नेतृत्व में अब रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में चौतरफा विकास, बेहतरीन जन-सुविधाओं और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। माँ के आशीर्वाद से रामपुर की जनता की हर उम्मीद को पूरा किया जाएगा।
\
यह रामपुर बुशहर के राजनीतिक इतिहास में पहली बार हुआ है जब भाजपा ने नगर परिषद में इस तरह अपना परचम लहराया है और पूरा नगर निकाय भगवामय हुआ है। इस ऐतिहासिक विजय को नगर परिषद की देवतुल्य जनता के भाजपा पर अटूट विश्वास की जीत बताया जा रहा है। स्थानीय नेताओं और जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों, भाजपा की विकासपरक एवं सुशासन की राजनीति पर एक बार फिर अपना मजबूत भरोसा जताया है।
इस बड़ी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामपुर में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश शीर्ष नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जी, संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन जी, चौपाल के विधायक श्री बलवीर वर्मा जी, श्री शिशु भाई धर्मा जी और श्री अरुण फाल्टा जी का उनके विशेष मार्गदर्शन और सहयोग के लिए हार्दिक आभार और धन्यवाद प्रकट किया। इसके साथ ही नगर परिषद रामपुर की समस्त देवतुल्य जनता और सभी सम्मानित निर्वाचित पार्षदों, जिनमें श्री सुंदरलाल जी और श्रीमती नीतिका जी सहित अन्य शामिल हैं, का भी इस ऐतिहासिक मोड़ पर विशेष आभार व्यक्त किया गया।
हमीरपुर से रामपुर तक भगवामय हुई सियासत
एक तरफ जहां मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपना अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया है, वहीं दूसरी तरफ रामपुर बुशहर जैसे मजबूत किले में भी कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हमीरपुर से लेकर रामपुर तक भाजपा आज हर जगह अपनी संगठनात्मक मजबूती का दम दिखाते हुए जीत का परचम लहरा रही है।
पंजाब दस्तक की अपील:
हिमाचल प्रदेश और देश-विदेश की ऐसी ही सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए हमारे फेसबुक (Facebook) पेज को लाइक और फॉलो (Follow) करें। साथ ही हमारे व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप को भी जॉइन करें और चैनल को सब्सक्राइब (Subscribe) करना न भूलें!
