पंजाब दस्तक (सुरेन्द्र राणा); ऊना जिले के अंब उपमंडल के पंजोआ गांव में मैड़ी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक आज दोपहर एक खाई में गिर गया। इस हादसे में एक महिला समेत दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 38 से 40 लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों में को क्षेत्रिय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है।
श्रद्धालु पंजाब के तरनतारन जिला के मुरादपुरा गांव से हैं और मैड़ी मेला समाप्त होने के बाद सोमवार को घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रक पंजोआ में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
