अमृतसर में होला मोहल्ला की धूम

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब के अमृतसर  स्थित श्री हरमंदिर साहिब, जिसे हम स्वर्ण मंदिर भी कहते हैं, में होली के दौरान होला मोहल्‍ला पर्व मनाया जा रहा है. तीन दिन तक चलने वाले इस पर्व के दौरान बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु स्‍वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आएंगे. इस दौरान श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्‍नान भी करेंगे.

बता दें कि होला मोहल्ला सिख समुदाय के लोगों के लिए बड़ा त्योहार है. इस दौरान मार्शल आर्ट, घुड़सवारी, कविता पाठ आदि चीजें की जाती हैं जिसका मकसद सिख योद्धाओं की बहादुरी को सम्मान देना होता है. इस दिन श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ यहां पहुंचकर श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकते हैं, गुरबानी सुनते हैं साथी ही पवित्र स्नान करके गुरू साहिब का आशीर्वाद लेते हैं. बता दें कि होली के दिन पूरे देश के लोग यहां आते हैं और स्वर्ण मंदिर में प्रार्थाना करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *