नशा निवारण बोर्ड के पूर्व संयोजक ओपी शर्मा का आरोप, बोले- 2 साल बाद नियम तोड़कर हुआ नशा निवारण बोर्ड का पुनर्गठन, नशा रोकने में कांग्रेस सरकार फेल

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल में नशे के बढ़ते कारोबार पर कांग्रेस सरकार घिर गई है। नशा निवारण बोर्ड के पूर्व संयोजक कम एडवाइजर ओम प्रकाश शर्मा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के दो साल बाद 2025 में नियमों को दरकिनार कर बोर्ड का पुनर्गठन किया गया और राजनीतिक व्यक्ति को संयोजक बना दिया। ओपी शर्मा बोले कि नशा खत्म करने को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पंजाब-पाकिस्तान से नशा आ रहा है और डार्क वेब से सप्लाई हो रही है।शिमला में प्रेस वार्ता कर नशा निवारण बोर्ड के पूर्व संयोजक कम एडवाइजर ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो साल तक बोर्ड का पुनर्गठन ही नहीं किया। 2025 में नियमों को ताक पर रखकर राजनीतिक व्यक्ति को संयोजक कम एडवाइजर बना दिया गया जबकि बोर्ड के संयोजक और सदस्य अनुभवी होने चाहिए थे।कांग्रेस सरकार नशे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध नजर नहीं आ रही। केवल पुलिस के भरोसे नशे को खत्म नहीं किया जा सकता इसके लिए समाज का सहयोग और जागरूकता जरूरी है ।प्रदेश में पंजाब और पाकिस्तान से बड़े स्तर पर नशा आ रहा है। युवाओं को बचाना सरकार का दायित्व है, लेकिन सरकार प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं चला रही। डार्क वेब जैसे खतरनाक टूल से नशे की सप्लाई हो रही है। 10 हजार बच्चे इकट्ठा कर रैली करने से नशा खत्म नहीं होगा। नशे के कारण युवाओं की बड़ी संख्या में मौत हो रही है। बैकवर्ड लिंकेज पर कोई काम नहीं हो रहा। पुलिस के पास मैनपावर की भारी कमी है। 1200 कमांडो भर्ती की घोषणा हुई थी, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *