चेन्नई। तमिलनाडु में आज से नई सरकार का गठन हो गया है। VCK और IUML के समर्थन बाद अब थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने सरकार बना ली है। थलपति विजय ने आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ टीवीके के नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में हुआ।मुख्यमंत्री बनते ही सीएम विजय ने तमिलनाडु की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ लेने के बाद उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल का गठन करने वाली फाइल पर साइन किए।
