कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल, अब हिमाचल को फिर से “440 वोल्ट” की ताकत देने का समय : संजय टंडन

Spread the love

सोलन, सुरेंद्र राणा:भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन ने सोलन के गंज बाजार में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और प्रदेश की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अब समय आ गया है कि हिमाचल प्रदेश को फिर से मजबूत और विकास की राह पर लाया जाए।
संजय टंडन ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “हमने 440 वोल्ट की केंद्र सरकार के साथ 50 वोल्ट की तार जोड़ दी, इसलिए पूरा सिस्टम पटाखा बोल गया। अब इसको फिर से 440 वोल्ट बनाना है।” उन्होंने कहा कि भाजपा ही प्रदेश को मजबूत नेतृत्व, स्थिर विकास और प्रभावी शासन दे सकती है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार उस गति और विजन के साथ काम नहीं कर पा रही। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
संजय टंडन ने विशेष रूप से महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे कांग्रेस को वोट न दें और भाजपा का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस ने केवल झूठे वादे और भ्रम फैलाने का काम किया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं तथा नगर निगम चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *