महिला कांग्रेस का केंद्र पर हमला ,नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 543 सीटों के आधार पर लागू करने की मांग, हंसराज मामले पर BJP को घेरा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला है और भाजपा को महिला विरोधी करार दिया है। महिला कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 543 सीटों के आधार पर तुरंत लागू करने की मांग की और कहा कि भाजपा OBC महिला विरोधी है। महिला कांग्रेस चलो संसद नारे के साथ पीएम मोदी को 10 लाख पोस्ट कार्ड भेजेगी और संसद का घेराव करेगी।साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर एक हजार रुपये महंगा होने पर महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरने का ऐलान किया।

शिमला में पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू न होने पर भाजपा को महिला विरोधी करार दिया है।अल्का लांबा ने ऐलान किया कि इसके विरोध में देशभर में पोस्ट कार्ड अभियान* चलाया जाएगा। 10 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्ट कार्ड भेजेंगी। जुलाई में ‘चलो संसद’ नारे के साथ हजारों महिलाएं संसद जाएंगी और घेराव कर आवाज बुलंद करेंगी। आज से मिस कॉल अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

अल्का लांबा ने परिसीमन बिल पर भी केंद्र को घेरा और कहा कि केंद्र सरकार परिसीमन बिल थोपना चाहती है। जब 2026 की जनगणना हो रही है तो 2011 को आधार क्यों परिसीमन किया जा रहा है। चुनावी मकसद से विशेष सत्र बुलाया गया था। महिला आरक्षित सीटों पर हिमाचल की महिलाओं को मौका दिया जाएगा। महिला पार्षदों को विधानसभा और लोकसभा के लिए तैयार किया जाएगा इसके लिए टैलेंट हंट अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं महिला कांग्रेस ने महंगाई को लेकर भी आंदोलन का ऐलान किया। चुनाव के तुरंत बाद कॉमर्शियल गैस की कीमतें एक हजार रुपये बढ़ा दी गई हैं और पेट्रोल-डीजल भी बढ़ने वाला है। महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *