दिल्ली में जल जीवन मिशन पर बैठक आज, जल शक्ति विभाग के ENC समेत अन्य अधिकारी होंगे शामिल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर एक बड़ी बैठक मंगलवार को दिल्ली में होगी, जिसमें हिस्सा लेने के लिए जल शक्ति विभाग की प्रमुख अभियंता समेत अन्य अधिकारी सोमवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। बैठक में जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के तहत प्रदेश की ओर से सौंपे गए प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी और हिमाचल का पक्ष रखा जाएगा। साथ ही केंद्र प्रायोजित अन्य योजनाओं को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर मंगलवार को दिल्ली में अहम बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें हिमाचल प्रदेश की ओर से जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में प्रदेश द्वारा केंद्र सरकार को सौंपे गए प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और राज्य का पक्ष मजबूती से रखा जाएगा। इस बैठक को मिशन के दूसरे चरण के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। सूचना है कि जल शक्ति विभाग की प्रमुख अभियंता ई. अंजू शर्मा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लेने के लिए सोमवार शाम को शिमला से रवाना हुई है।

इससे पहले सोमवार को विभाग के शिमला स्थित मुख्यालय में दिन भर बैठक का दौर चलता रहा, जिसमें अधिकारियों ने प्रस्तावों की समीक्षा की और प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, बैठक में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी मौजूदा चुनौतियों, जल स्रोतों के संरक्षण, पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर विशेष फोकस रहेगा। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत कई परियोजनाओं के प्रस्ताव केंद्र को भेजे है। इनमें जल स्रोतों के स्थायी प्रबंधन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और जल गुणवत्ता सुधार से जुड़े पहलू शामिल हैं। जल शक्ति विभाग के सचिव डा. अभिषेक जैन ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया था। यह बैठक पीएम कृषि सिंचाई योजना को लेकर हुई थी। जिसमें विभाग के सचिव ने प्रदेश केंद्रीय सहायता की मांग के साथ-साथ नए प्रस्तावों को बैठक में रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *