आईटीआई के ‘कौशल सारथियों’ का कसौली में महासंगम: हक और हुनर के लिए भरी हुंकार

Spread the love

सुरेन्द्र राणा:कसौली। पहाड़ों की रानी कसौली के शिवालिक होटल में देशभर के आईटीआई संस्थानों के हुनरमंद उस्तादों का दो दिवसीय राष्ट्रीय महाकुंभ जोश-ओ-खरोश के साथ संपन्न हुआ। ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट आईटीआई’ के बैनर तले आयोजित इस सम्मेलन में देश के कोने-कोने से आए प्रतिनिधियों ने न केवल तकनीकी शिक्षा की मजबूती पर मंथन किया, बल्कि अपने अधिकारों की रक्षा का बिगुल भी फूंका।”श्रम की शक्ति पूजनीय है, कौशल ही आधार।राष्ट्र निर्माण में लगा है, आईटीआई परिवार।।”मेजर विजय कुमार का विजन और ‘मिशन-3 वर्ष’सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे मेजर विजय कुमार ने आगामी तीन वर्षों का क्रांतिकारी रोडमैप पेश किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘एक देश, एक पदनाम और समान वेतन’ की मांग अब रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जो हाथ देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को तैयार कर रहे हैं, उनके स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा।विजय लाल ने दिलाई शपथ, शेखावत का शानदार संचालनहरियाणा से बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व प्रिंसिपल विजय लाल ने संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, कार्यक्रम को अपनी सुरीली और प्रभावशाली आवाज से बांधे रखा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व प्रिंसिपल (अंबाला) विनोद शेखावत ने। उनके कुशल मंच संचालन ने पूरे सत्र में अनुशासन और ऊर्जा का संचार किया।भावुक यादें और संकल्पसंगठन ने अपने पुराने सिपहसालारों को भी याद किया। पूर्व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्गीय एम.के. अग्रवाल की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

m

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *