राष्ट्रपति की सुरक्षा में एक हज़ार से ज्यादा जवानों की तैनाती, तीन सेक्टर में बांटा शहर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक हिमाचल शिमला प्रवास पर आ रही हैं. इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ जिला प्रशासन अलर्ट पर है. शिमला में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक हज़ार से ज़्यादा जवानों की तैनाती की गई है. DIG साउथ रेंज अंजुम आरा ने बताया कि शिमला शहर को व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को तीन सेक्टरों में बांटा गया है. DIG अंजुम आरा ने कहा कि राष्ट्रपति के शिमला प्रवास के दौरान आम जनता को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है. जहां भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम निर्धारित है, वहां अल्टरनेट रूट दिए गए हैं. सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भी इंतज़ाम पूरे किए हैं. पुलिस ने राष्ट्रपति प्रवास के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश आने वाले सैलानियों के लिए किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है. सिर्फ़ राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान ही अस्थाई तौर पर ट्रैफ़िक को डाइवर्ट किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *