सेक्टर 86 प्रीत सिटी के निवासियों के साथ हो रही धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा — हरदेव सिंह उभ्भा

Spread the love

मोहाली, सुरेंद्र राणा: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि सेक्टर 86 प्रीत सिटी के निवासियों के साथ हो रही धक्केशाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एनओसी के नाम पर लोगों से ढाई लाख रुपये वसूलना सीधे तौर पर बेइंसाफी है।उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में सड़कें, सीवरेज, एसटीपी, साफ-सफाई, पीने के पानी और पार्कों जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी भारी कमी है, जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं। इसके अलावा कई निवासियों को अपने प्लॉटों, अनअप्रूव्ड प्लॉट और मालिकाना हक से जुड़ी समस्याओं के कारण अदालतों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि जब पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी तो इलाके के लोगों को इंसाफ दिलाया जाएगा और उनकी सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा लोगों के हकों के लिए खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उभ्भा के साथ सेक्टर 86 निवासी भाजपा नेता रितेश सैनी भी मौजूद थे, जो लगातार प्रीत सिटी निवासियों की समस्याओं को हल करवाने के प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *