शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कमला नेहरू अस्पताल केएनएच में वीरवार से सामान्य स्त्री रोग गायनी ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। इस फैसले के चलते इलाज के लिए केएनएच पहुंचने वाली महिलाओं को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ रही हैं। अब अस्पताल को केवल प्रसूति यानी डिलीवरी मामलों तक सीमित कर दिया गया है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार, केएनएच में केवल गर्भवती महिलाओं और डिलीवरी से जुड़े मामलों का ही इलाज किया जा रहा है, जबकि अन्य स्त्री रोगों से संबंधित मरीजों के लिए यहां कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।बता दें क आईजीएमसी में गायनी रोग से ग्रसित महिलाओं का उपचार ए ब्लॉक की दूसरी मंजिल, कमरे नंबर 05, 06, 07 और 08 में किया जा रहा है। आईजीएमसी के ए ब्लॉक में गायनी की ओपीडी है, वहीं गायनी सर्जरी विभाग के लिए आईजीएमसी के बी-ब्लॉक की पांचवी मंजिल पर 50 बेड का विशेष गायनी सर्जरी वार्ड भी है। रोबोटिक सर्जरी की भी सुविधा भी इसी पुराने भवन की चौथी मंजिल की सीटीवीएस के ओटी में दी जाएगी। इससे मरीजों को एक ही परिसर में जांच से लेकर सर्जरी तक की सुविधा मिल सकेगी। केएनएच में गायनी ओपीडी बंद होने के बाद मरीजों इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आईजीएमसी में मरीजों का पहला दिन परेशानी भरा रह। पहले दिन सिर्फ यहां 93 मरीजों की जांच की गई, जबकि तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
