पेंशनरों को एरियर,महिलाओं को 1500, हिमाचल दिवस पर CM की घोषणाओं का इंतजार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा;किन्नौर जिला के रिकांगपिओ से बुधवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता के लिए नई घोषणा कर सकते हैं। राज्य के 78वें हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू यहां से क्या नई घोषणाएं करेंगे, इस पर सबकी नजर रहेगी। जनजातीय जिला में राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करने के साथ ही प्रदेशवासियों को संबोधित भी करेंगे।

उन्होंने अपने बजट भाषण में पेंशनरों के लंबित एरियर को इसी साल चुकाने और ग्रेच्युटी तथा लीव इनकैशमेंट के भुगतान की घोषणा की हुई है। समारोह में इस बारे में कोई घोषणा हो सकती है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मानित निधि का लाभ जनजातीय जिला की पात्र महिलाओं को दिया जा सकता है।कार्यक्रम में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलकसमारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें सिविल सेवा अवार्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान, हिमाचल गौरव पुरस्कार और जिला स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के तहत एफआरए पट्टे और श्रम कल्याण विभाग की ओर से सहायता राशि के चेक भी वितरित किए जाएंगे।सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगे, जिनमें जिला कांगड़ा, सिरमौर और किन्नौर के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस विभाग और अन्य संस्थाओं की ओर से भी विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *