मंडी, काजल: सराज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर खूब तंज कसे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग काम करने के बजाय जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं। सराज दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनावी हुंकार भी भरी और मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बयानबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता जनता की सेवा और विकास के लिए मिली है, न कि बदले की भावना से काम करने के लिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों की मांग पर संस्थान खोलने बंद किए हैं।ऐसे में लोगों को भी कांग्रेस को वोट देना बंद कर देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों बागी, बांदल, खुनाची, डगैल, पलेउनी धार और थरापड़ गांवों का दौरा कर वहां के निवासियों से मुलाकात कर समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।लोगों को दी यह सलाहजयराम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई है। सरकार ने सराज में लोगों की मांग पर खुले संस्थान बंद कर दिए। सरकार ने काम करने बंद कर दिए हैं। ऐसे में लोगों को भी अब एक ही काम करना चाहिए कि कांग्रेस को वोट देना ही बंद कर देना चाहिए, ताकि कांग्रेस फिर कभी सत्तासीन ही न हो सके।
