पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी:3 की मौत, बच्चों समेत 32 घायल; चिंतपूर्णी मंदिर से ज्वालाजी जा रहे थे

Spread the love

कांगड़ा, ओमांश:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शुक्रवार को पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 फीट गहरी खाई में पलट गई।

हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। छोटे बच्चे समेत 32 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे है। 6 लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि सात का उपचार देहरा अस्पताल में चल रहा है।

हादसा नेशनल हाइवे-503 पर ढलियारा स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के पास दोपहर सवा 12 बजे के करीब हुआ। इसमें पंजाब के कपूरथला से आए 35 श्रद्धालु सवार थे। ढलियारा मोड़ पर अनियंत्रित होने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से खाई में जा गिरी।एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। घायलों का देहरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में सवार 35 लोगों में से कुछ बच्चे और महिलाएं भी चोटिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *