हिमाचल के चार शक्तिपीठों में चढ़ा 3.80 करोड़ का नकद चढ़ावा

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा: चैत्र नवरात्र मेले में मां के भक्तों ने प्रदेश के चार शक्तिपीठों में साढ़े तीन करोड़ से अधिक नकद चढ़ावा अर्पित किया है। सबसे अधिक श्रीनयना देवी मंदिर न्यास को एक करोड़ 35 लाख छह हजार 377 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, श्रीनयना देवी, ब्रजेश्वरी देवी, चामुंडा देवी मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। विभिन्न राज्यों से हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में मईया के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में दिल खोलके चढ़ावा चढ़ाया है। प्रदेश के चार शक्तिपीठों में मां के भक्तों ने मईया के चरणों में तीन करोड़ 80 लाख 15 हजार 945 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है।श्रीनयना देवी मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं संयुक्त आयुक्त धर्मपाल चौधरी ने बताया कि मंदिर न्यास को चैत्र नवरात्र मेले में एक करोड़ 35 लाख छह हजार 377 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। वहीं, चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया है। चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि चैत्र नवरात्र मेले में मंदिर न्यास को 91 लाख दो हजार 752 रुपए चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *