शिमला में बैंक कर्मियों की हड़ताल, दिया धरना ,पांच दिवसीय कार्य सप्ताह, निजीकरण के विरोध सहित कई मांगो को लेकर बोला हल्ला…

Spread the love

शिमला,सुरेन्द्र राणा: संयुक्त मोर्चा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को देशभर में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल और प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में राजधानी शिमला में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ओर नीतियों के खिलाफ रोष जताया।

यूएफबीयू हिमाचल प्रदेश इकाई के संयोजक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि वेतन समझौते में देरी, सभी बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण पर रोक,आउटसोर्सिंग बंद करने और पर्याप्त भर्ती जैसी मांगों को लेकर यह हड़ताल की गई है। यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के कारण शिमला में बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *