प्रदेश में 685 सड़कें ठप, शिमला में नहीं पहुंची जरूरी वस्तुओं की सप्लाई

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: बर्फबारी और बारिश के चलते प्रदेशभर में शनिवार शाम तक दो नेशनल हाईवे समेत करीब 685 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। इनमें बड़ी संख्या ग्रामीण संपर्क सड़कों की है, जिससे दूरदराज के गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क कट गया। शिमला, मनाली, किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति में बस सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। राजधानी शिमला में भी वाहनों की आवाजाही दूसरे दिन भी बाधित रही। शहर के सर्कुलर रोड पर सुबह से बसों की आवाजाही बाधित रही। शहर में दूध, ब्रेड और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति नहीं पहुंची। बसों की आवाजाही ठप होने के कारण लोग ठंड में ठिठुरते पैदल अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। शनिवार को भी सैकड़ों विद्यार्थी जेईई मेन के परीक्षा सेंटर नहीं पहुंच पाए। ऊपरी शिमला में बड़ी संख्या में एचआरटीसी बसें जगह-जगह फंसी हुई हैं। 126 जल आपूर्ति स्कीमें में भी ठप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *