डॉ. राजीव बिंदल की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में भेंट

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भारपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज बुधवार को अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से पार्लियामेंट हाउस, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। डॉ. बिंदल ने बताया कि इस भेंट के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा भाजपा प्रदेश स्तरीय कार्यालय के शिलान्यास और भूमि पूजन समारोह के लिए शिमला आगमन पर प्रदेश भाजपा परिवार की ओर से आभार जताया गया। डॉ. बिंदल ने शिमला में आयोजित ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह में भाग लेकर प्रदेश के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए भी श्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया। डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि इस भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न मामलों के साथ अनेक संगठनात्मक विषयों पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनौपचारिक बातचीत भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *