चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में सड़क पर पलटी, कई घायल; अस्पताल में भर्ती

Spread the love

कांगड़ा, ओमांश: नूरपुर के निकट न्याजपुर में एक निजी बस (HP72 D3791) पलटने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे एक निजी बस चंबा से ऊना जा रही थी। नूरपुर पहुंचते ही न्याजपुर के पास अचानक बस चालक को हार्ट अटैक आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जबकि बस चालक बेसुध होकर खिड़की से बाहर गिर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया। इस बीच स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का भी अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल तीन सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि हादसे में घायल अन्य सवारियों का नूरपुर अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।

हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन घायलों गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है, शेष घायलों का नूरपुर सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को 5 हजार रुपये और घायलों को 2 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *