सुक्खू सरकार केंद्र की राशि खर्च नहीं कर पा रही – जयराम ठाकुर

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर केंद्र की योजनाओं के तहत जारी धनराशि को खर्च न कर पाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार विकास की बजाय केंद्र पर आरोप लगाने में ज्यादा व्यस्त है।वॉयस ओवर:जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार मदद दे रही है, लेकिन सुक्खू सरकार उस राशि का सही उपयोग नहीं कर पा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हिमाचल दौरे पर आए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मातृ शिशु सुरक्षा योजना के लिए प्रदेश को 123 करोड़ रुपए की राशि दी है।जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि केंद्र द्वारा प्रदेशवासियों के भले के लिए भेजी गई धनराशि का उपयोग किया जाए। लेकिन वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए दी गई 954 करोड़ रुपए की राशि में से सुक्खू सरकार आधी राशि भी खर्च नहीं कर पाई।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के लिए 1050 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति दी है, लेकिन मौजूदा सरकार के कामकाज को देखते हुए यह आशंका है कि इस बार भी बजट का पूरा उपयोग नहीं हो पाएगा।जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि जब देश का स्वास्थ्य मंत्री खुद हिमाचल आकर कह रहा है कि केंद्र द्वारा दी गई राशि जनता के हित में लगाएं, फिर भी सरकार ऐसा नहीं कर पा रही — तो इस निकम्मेपन के लिए जिम्मेदार कौन है?उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं, बल्कि लगभग हर विभाग की यही स्थिति है। सरकार को केंद्र पर आरोप लगाने की बजाय अपना ध्यान विकास कार्यों पर केंद्रित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *