पोर्टमोर स्कूल का मेरिट में दबदबा, 5 छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से 75 छात्रों ने टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया। जिसमें 40 सरकारी और 35 निजी स्कूलों के स्टूडेंट शामिल है। टॉपर की इस सूची में अकेले शिमला के पोर्ट-मोर स्कूल की पांच छात्राएं शामिल है।

उत्कृष्ट राजकीय राजकीय कन्या पाठशाला पोर्ट-मोर की 5 स्टूडेंट ने टॉप-10 में जगह बनाकर विशेष उपलब्धि हासिल की। इनमें एक स्टूडेंट मेडिकल स्ट्रीम से और चार स्टूडेंट आर्ट्स स्ट्रीम से हैं।


पारुल ठाकुर ने साइंस स्ट्रीम में 9 वां स्थान हासिल किया है। जबकि 4 बच्चों ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है। इसमें पृथ्वी 8वें, पायल 9वें, शिवांगी व अर्ची मेहता 10वें स्थान पर रही है।

वहीं स्कूल की प्रधानाचार्य राखी पंडित ने इस उपलब्धि पर कहा कि स्कूल के लिए बेहद गौरवान्वित क्षण है कि एक साथ 5 स्टूडेंट ने मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह स्टूडेंट और टीचरों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। उनकी मेहनत से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *