शिमला, सुरेन्द्र राणा: पंजाब में एचआरटीसी की बसों में हो रहे पथराव और खालिस्तानी नारे लिखे जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार यात्रियों और चालकों व परिचालकों की सुरक्षा को चिंतित है और इसको मध्यनजर रखते हुए सरकार ने पंजाब में बसों का रात्रि ठहराव न करने का फैसला लिया है। हिमाचल सरकार लगातार पंजाब सरकार से घटनाओं पर रोक व कारवाई करने को लेकर बातचीत कर रही है।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब तक पंजाब सरकार हिमाचल की बसों व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती तब तक पंजाब में बसों का ठहराव नहीं होगा। हिमाचल सरकार के अधिकारी पंजाब सरकार से बातचीत के लिए भेजें जा रहे हैं और केंद्र सरकार से भी इस मामले को लेकर बातचीत की जा रही है ताकि स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। HRTC के 600 रूट की बसें पंजाब या पंजाब होते हुए दूसरे राज्यों में जाती है ऐसे में सरकार यात्रियों व चालकों परिचालकों की की सुरक्षा को देखते हुए कुछ रूट सस्पेंड करने पर भी विचार कर रही है।
प्रदेश वहीं नशे के खिलाफ सदन में आज केवल सिंह पठानिया की तरफ से संकल्प लाया गया था जिस पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ने की जरूरत है और इसमें पक्ष व विपक्ष दोनों की सहमति है। नशा आज प्रदेश के युवाओं को खत्म कर रहा है। सरकार ने नशे के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है और कानून को भी सख्त करने जा रही है।
