शिमला, सुरेन्द्र राणा:कांग्रेस विधायक एवं मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज सदन में हिमाचली कलाकारों का मुद्दा उठाया। केवल पठानीया ने कहा कि हिमाचल में होने वाले कार्यक्रमों में हिमाचली कलाकारों की अपेक्षा बाहरी कलाकारों को तरजीह दी जाती है जो सही नहीं है। हिमाचल में होने वाले मेलो और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में हिमाचल के कलाकारों को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
केवल पठानिया ने कहा कि डीसी अपने स्तर पर कार्यक्रमों को फाइनल करते हैं जो कि सही नहीं। इन कार्यक्रमों में जनता का पैसा खर्च होता है ऐसे में पहली प्राथमिकता हिमाचल के कलाकारों को दी जानी चाहिए। तीन नाइट में एक स्पेशल नाइट हिमाचल के कलाकारों के लिए होनी चाहिए और एक तिहाई पैसा हिमाचल के कलाकारों के लिए होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने उन्हें जवाब में इसका पूरा आश्वासन दिया है।
