शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल में भिंडरावाला के झंडे उतारने के बाद एचआरटीसी की बसों पर पंजाब में हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में एंटी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने खालिस्तान समर्थको के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एंटी टेररिस्ट फ्रंट ने आज शिमला के ISBT में पंजाब की बसों में भारत माता की जय के पोस्टर लगाये और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधान सभा में खालीस्थानी समर्थको के खिलाफ कठोर कानून बनाकर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।
वीरेश शांडिल्य ने कहा की आतंकवादी भिंडरावाला के समर्थकों हिमाचल में शांति खराब करने के प्रयास सफल नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सदन में ऐसा प्रस्ताव लाया जाए जिससे खालिस्तान समर्थक जो भिंडरावाला के विरुद्ध देशद्रोह का मामला दर्ज हो सके। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को बोर्डर पर ही रोका जाना चाहिए। पंजाब की बसों पर भारत माता के पोस्टर लगाकर संदेश दिया जाएगा कि अगर हिमाचल की देव भूमि पर इस तरह की अशांति फैलाने की कोशिश बर्दास्त नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री हिमाचल की बसों पर हो रहे हम लोग को रोकने नहीं है तो यह समझ जाएगा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान खाली स्थान को समर्थन दे रहे हैं।
