हिमाचल राज्य अनुसूचित जाति आयोग गठित, कुलदीप कुमार धीमान बने अध्यक्ष

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा: प्रदेश सरकार ने पूर्व उद्योग मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान को हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ऊना का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला ऊना के अंबोटा निवासी कुलदीप चिंतपूर्णी और गगरेट से कांग्रेस के चार बार विधायक रह चुके हैं। वहीं जिला कांगड़ा के जवाली से दिग्विजय मल्होत्रा को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव आशीष सिंघमार ने अधिसूचना जारी की है। उधर, इन नियुक्तियों के बाद प्रदेश के निगम और बोर्डों में भी ताजपोशी होने की आस जगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *