अब पेंशनर ने भी बनाई सरकार को घेरने की रणनीति, पंजाब की तर्ज मांग रहे पेंशन, अगर बजट सत्र से पहले नहीं किया मुख्यमंत्री ने एलान तो होगा विधानसभा का घेराव

Spread the love

शिमला(काजल); आज राष्ट्रीय पेंशन दिवस है। पूरे देश व प्रदेश में आज पेंशनर इक्कठे होकर अपनी समस्या को एक दूसरे से सांझा कर रहे हैं और आगामी रणनीति भी तैयार की गई है।पेंशनरों ने सरकार से मांग की है प्रदेश के पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर पेंशन दी जाए अन्यथा वे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

शिमला जिला पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने बताया कि पंजाब में पेंशनर को 65 की उम्र पूरी होने पर 5%,70 की उम्र में 10% जबकि 75 की उम्र पूरी होने पर 15 फीसदी इंक्रीमेंट दिया जाता है लेकिन हिमाचल सरकार ऐसा लाभ नही दे रही है जबकि हिमाचल सरकार पंजाब के पे कमीशन का अनुसरण करता है।

सरकार ने अगर पेंशनर की मांग को बजट सत्र से पहले पूरा नहीं किया तो विधानसभा का घेराव व सचिवालय का घेराव करने से पेंशनर पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *