Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने कांगड़ा से आनंद शर्मा, हमीरपुर से सतपाल रायजादा को दी टिकट

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा;मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश की शेष दो सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने कांगड़ा लोकसभा सीट से आनंद शर्मा का नाम घोषित किया है। साथ ही हमीरपुर लोकसभा सीट से सतपाल रायजादा को उम्मीदवार बनाया है।

आनंद शर्मा अब भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. राजीव भारद्वाज और आनंद शर्मा दोनों ही ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखने वाले नेता हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने सतपाल रायजादा को टिकट दिया है। गौर रहे कि साल 2022 में सतपाल रायजादा भारतीय जनता पार्टी के सतपाल सिंह सत्ती से चुनाव हार गए थे.

बता दें कि हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर हैं और कांग्रेस के अब सतपाल रायजादा हैं। कांगड़ा लोकसभा सीट की बात करें तो यहां भाजपा के प्रत्याशी राजीव भारद्वाज हैं और कांग्रेस के आनंद शर्मा। शिमला लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हैं सुरेश कश्यप और कांग्रेस के हैं विनोद सुल्तानपुरी। मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत हैं और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *