शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 आंकी गई है। लोगों ने दो बार महसूस किए भूकंप के झटके।भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं ।
भूकंप के झटकों को महसूस होने पर घरों से बाहर निकले लोग।भूकंप का केंद्र मंडी रहा है। मगर, साथ लगते बिलासपुर और कुल्लू में भी झटके महसूस किए गए।
