पंजाब दस्तकवेव स्टेट सेक्टर 85 में मैपिंग कैंप के जरिए सुलझे चुनावी मुद्दे; एस.एस. ढिल्लों ने दोहराई निवासियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता

Spread the love

सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक,मोहाली (सेक्टर 85): वेव स्टेट, सेक्टर 85 में 25 और 26 अप्रैल को बी.एल.यू. (BLU) द्वारा आयोजित दो दिवसीय मैपिंग कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में निवासियों ने अपने मताधिकार (Voting Rights) से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।श्री एस.एस. ढिल्लों ने इस अवसर पर निवासियों को संबोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि जिस तरह उन्होंने अतीत में जनता की शिकायतों का निवारण किया है, उसी निरंतरता और सेवा भाव के साथ वे भविष्य में भी क्षेत्र की समस्याओं के लिए समर्पित रहेंगे।कैंप में आए लोगों ने इस पहल की सराहना की और प्रशासन व संस्था के मार्गदर्शन के प्रति संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *