बंडारू दत्तात्रेय को मिल सकती है पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल की जिम्मेदारी

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के राज्यपाल पद से बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफा देने के बाद अब हरियाणा के राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय को पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस संबंध में आज या कल किसी भी समय आदेश जारी किए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दत्तात्रेय पंजाब के राज्यपाल के साथ यूटी प्रशासक का प्रभार भी देखेंगे।

बनवारी लाल पुरोहित ने राज्यपाल व प्रशासक के अपने पद से शनिवार को इस्तीफा दिया था। पुरोहित ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजा था। उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताए हैं लेकिन उनके इस्तीफे का कारण मेयर चुनाव के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के साथ काफी समय से जुड़े रहे पुरोहित को अगस्त 2021 को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह दो साल पांच महीने दो दिन पंजाब के राज्यपाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *