सुंदर सिंह ठाकुर का कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर बयान

पार्टी की गारंटी पर सुंदर सिंह ठाकुर का कड़ा रुख, बोले— ‘यह मेरे घर की नहीं, कांग्रेस की गारंटी है’

Spread the love

रमेश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार, कुल्लू
​कुल्लू: गारंटियों और मंत्रिमंडल में उठी मांगों को लेकर सुंदर सिंह ठाकुर का तीखा और मुखर अंदाज सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो गारंटियां दी गई थीं, वे उनके घर या व्यक्तिगत स्तर की नहीं थीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी थीं। उनके इस कड़े तेवर से सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।


​’न तो मेरे घर के फॉर्म थे, न मेरी मुहर या फोटो’
अपने बयान में सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि गारंटियों से जुड़े मामलों पर अब कुछ काम आगे बढ़ता दिख रहा है और आगे देखा जाएगा कि इसका क्या परिणाम निकलता है तथा कितने लोगों को इससे लाभ मिलता है। उन्होंने दो टूक कहा कि वे फॉर्म उनके घर के नहीं थे, न ही उन पर सुंदर सिंह ठाकुर की स्टैम्प लगी थी और न ही उनमें उनकी कोई फोटो थी। यह पूरी तरह पार्टी से जुड़ा विषय था।


​अलका लांबा के दौरे और फॉर्म भरवाने का जिक्र
सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारी अलका लांबा कुल्लू में मौजूद रही थीं और उन्होंने लोगों के फॉर्म भरवाए थे। उन्होंने कहा कि जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट की कि यह मामला पार्टी स्तर का है। वहीं, बीते दिनों मांगें बढ़ने और मंत्रिमंडल से जुड़े घटनाक्रमों पर उन्होंने कहा कि अब आगे देखा जाएगा कि क्या निर्णय निकलता है और आम लोगों को उसका कितना फायदा मिल पाता है।


​देखते रहें पंजाब दस्तक, सच की आवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *