हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते हैं ये अहम फैसले?

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे बुलाई गई है। इसमें कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

इस बैठक में राज्य की कांग्रेस सरकार की दो रुपये किलो के हिसाब से गोबर की खरीद करने के नियमों को मंजूरी मिलेगी। इसके अलावा इस बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की मंजूरी मिलेगी।

बैठक में राज्य लोक निर्माण विभाग की ओर से सर्दियों में बर्फ हटाने की मशीनरी लेने का भी फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा आगामी बजट अनुमानों पर भी चर्चा हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *