दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, घने कोहरे के कारण ट्रेनों पर भी पड़ा असर

Spread the love

नई दिल्ली:  दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप आने वाले 5 दिनों तक बरकरार रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। शुक्रवार को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

एयरपोर्ट पर शून्य हुई विजिबिलिटी

वहीं, कोहरे के कारण शुक्रवार की सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा क्षेत्र में दृश्यता का स्तर शून्य हो गया। हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियों का उड़ान संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा। 12 जनवरी यानी शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी नहीं हुई इसकी वजह से उत्तर भारत के तापमान में अभी कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं दिखेगा। हालांकि, पहाड़ों पर जमी बर्फ के पिघलने पर सर्द हवाएं परेशान कर सकती हैं। सुबह और शाम ठंड का ज्यादा प्रकोप रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *