शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल प्रदेश सचिवालय समस्त संगठनों की आज बैठक हुई, जिसमे आज दोपहर 01:30 बजे सचिवालय अर्मज़डेल भवन में Outsourcing पर कार्यरत सफ़ाईकर्ता के विरुद्ध विशेष आम सभा का आयोजन किया जाना तय था।
इस संदर्भ में आज संयुक्त सचिव (सचि० प्रशा०) द्वारा मुख्य सचिव के आदेशों के बाद बातचीत हेतु संघ को बुलाया और समस्याओं को संक्षेप में सुना । प्रशासन ने कहा की संघ द्वारा बताई गई समस्याओं पर शीघ्र ही प्रशासन निर्णय लेगा और दो-तीन दिनों के भीतर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर सचिवालय में नियुक्त किए गए 18 Outsourcing Sweepers और सेवादार से जमादार, दफ़्तरी, प्रतिलिपि यंत्र चालक, लेब्रेरी अटेंडेंट, रिकॉर्ड लिफ़्टर के पदों पे पद्दोनिति उपरान्त वित्ताय लाभ हेतु भी निर्णय लिया जाएगा।
इसके बाद समस्त संगठनों ने यह निर्णय लिया कि आम सभा के आयोजन को फ़िलहाल के तौर पर स्थगित करने का निर्णय लिया है। बैठक में यह निर्णय लिया की यदि आने वाले दिनों में प्रशासन ने शीघ्र इन विषयों पे निर्णय नहीं लिया तो संघ फिर से आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगा।
