शिमला के ढली में ट्रक व पिकअप की टक्कर 2 की मौत दो घायल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला के ढली में आज सुबह सेब से लदा ट्रक और पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सेब से लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन से चार गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है।

यह हादसा शिमला-किन्नौर नैशनल हाईवे पर मशोबरा बाइफरकेशन के साथ उस वक्त हुआ, जब ट्रक सेब लेकर शिमला की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक ने पिकअप को घसीटते हुए लाया और मशोबरा को जोड़ने वाली सड़क पर पलट गया। इस हादसे के बाद मशोबरा सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *