किलो के हिसाब से ही बिकेगा सेब, बागवानी मंत्री बोले 24 किलो की सीलिंग हटाने पर कल अधिकारियों से बैठक कर पुनर्विचार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश में सेब सीजन की शुरुआत हो चुकी है और पहली बार सेब मंडियों में किलो के हिसाब से सेब बिक्री हो रहीं हैं। बागवानी मंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश की मंडियों में सेब किलो के हिसाब से ही बिकेगा। 24 किलो की सेब पैकिंग को लेकर मंत्री ने कहा कि यूनिवर्सल ग्रेडिंग के अनुसार 24 किलो से अधिक सेब पेटियों में नहीं आता लेकिन क्योंकि यह पहला वर्ष है किलो के हिसाब से बिक्री का , तो अभी बागवान 24 किलो अथवा अधिक की पेटी के अलावा क्रेटों में भी सेब लेकर आ सकते हैं जिसकी बिक्री किलो के हिसाब से ही की जाएगी।

बागवानी मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा सेब बिक्री की नयी व्यवस्था का विरोध किया जा रहा है और भ्रांतियां फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार वजन के हिसाब से सेब बेचा जा रहा है ऐसे में बागवानों में चिंताएं और कन्फ्यूजन है।

उन्होंने कहा कि मंडियों में सेब वजन के हिसाब से ही बिकेगा फिर चाहे बागवान 5 किलो की पैकिंग लेकर आते हैं या 24 किलो की या अधिक की । जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने 24 किलो की सीलिंग लगाने का फैसला जनता के हित में देखते हुए किया था अगर इसमें संशोधन की जरूरत है तो सरकार उसके लिए तैयार है और अधिकारियों के साथ कल होने वाली बैठक में विचार विमर्श कर फैसला किया जाएगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *