जेबीटी शिक्षकों की बैचवाइज नियुक्ति पर रोक, प्रशिक्षुओं ने टाली भूख हड़ताल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों की बैचवाइज नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को जेबीटी-डीएलएड प्रशिक्षुओं से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने तक नियुक्तियां नहीं करेंगे। जिला शिमला और कुल्लू जिला में अपात्रों के चयन को लेकर भी मुख्यमंत्री ने गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

बीएड वालों को जेबीटी भर्ती में शामिल नहीं करने की मांग लेकर रविवार रात भर सचिवालय के बाहर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रशिक्षु डटे रहे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रशिक्षुओं ने भूख हड़ताल को समाप्त किया। प्रशिक्षुओं ने प्रदेश में जेबीटी की सीधी भर्ती को जल्द शुरू करने की मांग भी उठाई है। बीते रविवार को जेबीटी-डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिमला के उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *