प्रदेश सचिवालय में आज होगी कैबिनेट की बैठक, शिक्षकों की भर्ती पर हो सकता है फैसला

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को बुलाई गई है। यह बैठक 17 मई को 3:00 बजे के बाद हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिखर सम्मेलन हॉल शिमला में बुलाई गई है। इस बैठक में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों की भर्ती करने के बारे में फैसला हो सकता है।

इसके अलावा इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणाओं को लागू करने के संबंध में भी मंजूरी मिल सकती है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित एजेंडे चर्चा के लिए जाएंगे। इनमें विभिन्न पदों की रिक्तियों को भरने से संबंधित निर्णय भी होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *