भाजपा एक्शन मोड में, जवाहर ठाकुर को भेजा कारण बताओ नोटिस

Spread the love

शिमला सुरेन्द्र राणा:भाजपा हिमाचल प्रदेश ने आज पूर्व विधायक जवाहर लाल ठाकुर पर बड़ी कार्यवाही की है, भारतीय जनता पार्टी ने जवाहर ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

यह नोटिस भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी मंडी संसदीय क्षेत्र राकेश जम्वाल द्वारा जवाहर को गया है, नोटिस में जवाहर ठाकुर को साफ संदेश दिया गया है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के विरुद्ध उन्होंने जो वक्तव्य दिए हैं वह सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में साफ प्रकाशित हुआ हैं जिससे पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है।

यह पार्टी अनुशासनहीनता का गंभीर मामला है, नोटिस में यह भी लिखा है कि अतः इस संबंध में जवाहर ठाकुर पार्टी को लिखित रूप में 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण पत्र लिखेंगे अन्यथा उनके खिलाफ नियम अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राकेश जम्वाल ने कहा कि पार्टी के साथ विचार-विमर्श कर कारण बताओ नोटिस जवाहर ठाकुर को ईमेल और व्हाट्सएप द्वारा जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *