हमीरपुर, काजल: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव पर अब कोर्ट में मुकदमा चलेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए अभियोजन मंजूरी दे दी है।
जल्द ही विजिलेंस की ओर से अनुपूरक चालान पेश किया जाएगा। भर्ती परीक्षाओं के संचालन का जिम्मा आयोग के सचिव पर रहता था। एक मार्च को न्यायालय में इस मामले में सुनवाई होनी है।
