शिमला, सुरेन्द्र राणा: सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एसोसिएशन के चुनाव में टेक राम को प्रधान चुना गया। वीरवार को सचिवालय भवन में एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान हुआ और कार्यकारिणी कमेटी के नौ सदस्यों को चुना गया।
इसमें मदन लाल को वरिष्ठ उपप्रधान, जोगेंद्र कुमार को उपप्रधान, साहिल वर्मा को महासचिव और राजेश कुमार को विशेष सचिव चुना गया। इसी तरह संयुक्त सचिव के पद पर ओम प्रकाश, प्रेस सचिव नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष सीमा और साहिल वर्मा-दो को लेखा परीक्षक चुना गया।
इसके अलावा विशाल ठाकुर, सुमीर गुलेरिया, जसविंद्र, अनिकेत, पप्पू खान और लेख राज को कार्यकारिणी कमेटी का सदस्य चुना गया है।
