पिता को अगवा कर USA में बेटे से मांगी तीन करोड़ की फिरौती, गिरोह पकड़ा, हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद

Spread the love

पंजाब दस्तक: पंजाब के कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में जनवरी 2023 में पिता को अगवा कर उसके विदेश रहते बेटों से तीन करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का कपूरथला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 950 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है।

वहीं पांच हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट और काफी अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले का आज पुलिस खुलासा कर सकती है। वहीं सूचना है कि थाना ढिलवां की पुलिस ने केस दर्ज करके गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *