अमेरिकी संगठन ने कहा- हिंदुओं के प्रति बन रहा नफरत का माहौल, दुनिया के कई हिस्सों में हमले

Spread the love

पंजाब दस्तक,अमेरिकी वैज्ञानिक शोध संस्था ‘नेटवर्क कॉन्टेजियन रिसर्च इंस्टीट्यूट’ ने अमेरिका व दुनिया के कई हिस्सों में हिंदुओं पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि इस समुदाय के लोगों के प्रति नफरत का माहौल बन रहा है। संस्था का इशारा ब्रिटेन व कनाडा में हिंदुओं पर जारी हिंसा की तरफ भी रहा।

संस्था के सह संस्थापक तथा मुख्य विज्ञान अधिकारी जोएल फिनकेलस्टीन ने यह बात कही। उन्होंने अमेरिकी संसद भवन परिसर में ‘कोलिजन ऑफ हिंदूज ऑफ नार्थ अमेरिका’ (सीओएचएनए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपने नवीनतम शोध के अहम बिंदुओं को रेखांकित करते हुए कहा कि हाल के महीनों में अमेरिका और कनाडा में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। जोएल ने ‘हिंदू-अमेरिकन कम्युनिटी’ के सदस्यों से कहा, हम देख रहे हैं कि इंग्लैंड में किस प्रकार का निम्न स्तरीय विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा, दुनियाभर में हिंदुओं के खिलाफ नफरत बढ़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *