हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष का अपनी सरकार पर हमला: प्रतिभा बोलीं- शर्मिंदगी महसूस कर रहे नेता-वर्कर; डैमेज कंट्रोल को इस्तीफा दे चुके चौधरी से मिलीं

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक बार फिर से अपनी ही सरकार को घेरा है। प्रतिभा ने कहा कि कांग्रेस के लोग इस बात को लेकर शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं कि अपनी ही सरकार में पार्टी नेताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और विरोधियों को पद मिल रहे हैं।

दरअसल, प्रतिभा सिंह पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी से मिलने मंडी पहुंची थीं। इस दौरान प्रतिभा ने कहा कि उन्होंने प्रकाश चौधरी, उनकी कार्यकारिणी और पार्टी वर्कर से बात की है। उन्होंने दावा किया कि सभी कह रहे हैं कि प्रकाश चौधरी की अनदेखी। की जा रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि विरोधी जिस तरह की प्रेस स्टेटमेंट दे रहे हैं, वह भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इससे पहले ऐसा माहौल कभी न देखा और न सुना। उन्होंने कहा कि वह शिमला जाकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस बारे में बात करेंगी और पार्टी नेताओं व वर्कर की अनदेखी का मामला उठाएंगी।

CM के समक्ष उठाएंगे चौधरी की नाराजगी का मामलाः प्रतिभा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी से आगे का रास्ता पूछने आईं हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में चिंताजनक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *