एसएमसी अध्यापक बोले सरकार जल्द करे नियमित, अन्यथा आंदोलन को किया जाएगा तेज़

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा: नियमितीकरण की मांग को लेकर आज सैकड़ो की संख्या में एसएमएसी अध्यापक शिमला सचिवालय मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। एसएससी अध्यापकों का कहना है कि सितंबर महीने तक का उनको सरकार की तरफ से नियमित करने का आश्वासन मिला था लेकिन अक्टूबर महीना शुरू होने पर भी सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। इसलिए आज एक बार फिर से मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं और अगर आज भी सरकार की तरफ से कोई ठोस नहीं उठाया जाता है तो वे अनशन पर बैठने को मजबूर हैं।

एसएससी अध्यापकों का कहना है कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में वे कई वर्षों से अपनी जान को भी जोखिम में डालकर स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन हर बार चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही सरकारें एसएमसी अध्यापकों को नियमितकरण का आश्वासन देती है लेकिन आज दिन तक इस दिशा में कोई कदम सरकार द्वारा नहीं उठाया गया है। सुक्खू सरकार ने भी चुनावों से पहले एसएमसी अध्यापकों को नियमित करने का आश्वासन दिया था लेकिन 9 महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने कोई नीति एसएमसी के लिए नहीं बनाई है। अगर आज भी मुख्यमंत्री की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया तो वह अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *