हिमाचल कांग्रेस में घमासान के बीच CM सुक्खू दिल्ली तलब: सरकार-संगठन में लड़ाई पर प्रियंका गांधी ने बुलाया, 4 मंत्रियों से फीडबैक ले चुकीं

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बीच मचे घमासान के बीच प्रियंका गांधी ने CM सुखविंदर सुक्खू को दिल्ली तलब कर लिया है। इस दौरान हिमाचल में अचानक बिगड़े हालात और बात सरकार गिरने तक पहुंचने को लेकर प्रियंका की नाराजगी सामने आ सकती है।

इससे पहले प्रियंका मंत्रियों से भी मुलाकात कर चुकी हैं। 4 मार्च को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली जाकर प्रियंका से मुलाकात की थी। उनके साथ पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य प्रियंका गांधी से मिले थे। कल 6 मार्च को इंडस्ट्री मंत्री हर्षवर्धन को दिल्ली बुलाया गया था।

lकांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सीएम सुक्खू पर 6 बागी विधायकों की वापसी को लेकर दबाव बन सकता है। हालांकि इन्हें विधानसभा से अयोग्य करार दिया जा चुका है। मगर, पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का होलीलॉज गुट इनकी पैरवी कर रहा है। प्रतिभा के मंत्री बेटे विक्रमादित्य खुद 2 बार बागियों से चंडीगढ़ में मुलाकात कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *