हिंदी दिवस पर शिमला के गेयटी थियेटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; आज देश हिंदी दिवस मना रहा है।शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में राज्य स्तरीय हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें हिंदी के लिए योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हिंदी दिवस के उपलक्ष पर मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए। इस मौके पर प्रबुद्ध लोगों ने हिंदी भाषा पर प्रकाश डाला और उसके महत्व की जानकारी दी।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है और दुनिया भर में हिंदी का प्रयोग किया जाता है। गूगल में हिंदी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भाषा है, साथ ही हिंदी भाषा की अखबारों और चैनलों के प्रति लोगों का रुझान भी हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाता है। हिमाचल प्रदेश में अधिकतर रूप में हिंदी भाषा का प्रयोग होता है और आने वाले समय में हिंदी दिवस पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी जिला अदालतों व अन्य जगह हिंदी को महत्व दिया जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *