हत्याकांड के विरोध में सरकाघाट में चक्का जाम, आरोपी को फांसी की सजा देने की उठाई मांग

Spread the love

मण्डी, काजल ;सिया हत्याकांड के विरोध में सरकाघाट में लोगों का गुस्सा सडक़ों पर फूट पड़ा। सरकाघाट-जाहू सुपर हाई-वे पर मौहीं के पास सैकड़ों लोगों गाडिय़ां रोक मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। देर रात तक यह प्रर्दशन चलता रहा। प्रर्दशन के माध्यम से आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तुरंत पुलिस की क्यूआरटी टीम और डीएसपी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोग न्याय की मांग पर अड़े रहे। लोगों का कहना था कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रशासन समय रहते सख्त कदम नहीं उठा रहा, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और युवाओं ने कहा कि सिया को इनसाफ मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।कई स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अगर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती, तो शायद यह दर्दनाक घटना टल सकती थी। व्यापारियों और राहगीरों को भी जाम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक चले इस चक्का जाम के बाद पुलिस और प्रशासन के आश्वासन पर लोगों ने धीरे-धीरे रास्ता खोला। डीएसपी ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इलाके में स्थिति मनावपूर्ण, आज भी प्रदर्शनफिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, जबकि पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। मंगलवार को सरकाघाट में कई पार्टियां और संगठन प्रदर्शन करेंगे। एसएफआई, माकपा और अन्य पार्टियां प्रर्दशन करेंगी। सिया हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और अब हर किसी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *