राज्यपाल शाम 4:45 बजे नए मंत्रियों को दिलाएंगे शपथ, ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश को आज 2 नए मंत्री मिलेंगे। बिलासपुर जिले के घुमारवीं से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से MLA यादवेंद्र गोमा की दोपहर बाद चार से पांच बजे के बीच राजभवन शिमला में शपथ लेंगे। राजभवन में इसकी तैयारियां शुरू हो गई है और राजभवन प्रशासन ने इसे लेकर नोटिफिकेश जारी कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोनों विधायकों को शिमला बुला लिया है।

कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में दोपहर 12 बजे मंत्रिमंडल सहयोगियों की मीटिंग बुलाई है। सूत्र बताते हैं कि इसमें CM कुछ मंत्रियों के पोर्टफोलियों (विभाग) बदलने को लेकर चर्चा कर सकते हैं। कुछ मंत्रियों के विभाग लेकर नए मंत्रियों को दिए जा सकते हैं।

घुमारवी से तीन बार के MLA धर्माणी बनेंगे मंत्री

घुमारवीं से राजेश धर्माणी तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। बिलासपुर जिले से अभी सुक्खू सरकार में कोई भी मंत्री नहीं है। धर्माणी मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। इसी वजह से पूर्व वीरभद्र सरकार में वह मंत्री बनते-बनते रह गए थे। आज उनकी ताजपोशी हो रही है।

वहीं जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा भी दूसरी बार MLA बने हैं। यादवेंद्र गोमा की ताजपोशी के बाद प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले को दूसरा मंत्री मिल जाएगा। यादवेंद्र गोमा की ताजपोशी के पीछे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माना जा रहा है, क्योंकि खड़गे ने अनुसूचित जाति (SC) कोटे से कम से कम 2 मंत्री बनाने को कहा था। इस कोटे से अभी धनीराम शांडिल के तौर पर ही एक मंत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *